03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

स्थापना दिवस पर भाविप ने कन्या छात्रावास को दिया अनाज

Spread the love
  • 10 जुलाई तक मनेगा सेवा पखवाड़ा

एफएनएन, रुद्रपुर : भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती के मौके पर भारत विकास परिषद इकाई द्वारा आगामी 10 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा बनाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत आज परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मोहल्ला जगतपुरा स्थित बनवासी कन्या छात्रावास को सहायता स्वरूप अनाज भेंट किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजकुमार बिंदल ने बताया कि कल 29 जून को प्रातः 9:00 बजे परिषद के सभी सदस्य गोवंश हेतु चारा दवाइयां व कैटल फीड गौशाला में वितरित करने पहुंचेंगे। उन्होंने सभी से समय निकालकर भारत विकास परिषद के इस सेवा प्रकल्प सेवा पखवाड़े को सफल बनाने में भागीदारी करने की अपील की, साथ ही सभी से अनुरोध किया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा पिछले कई वर्षों से जन सेवा के कार्य कराए जाते हैं। शीत ऋतु में गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए जाते हैं, वही समाज सेवा के तौर पर विद्यालयों में गरीब परिवार के छात्र छात्राओं को गणवेश व अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाती है।उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं। उन्होंने सभी से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतने और सभी से वैक्सीनेशन कराने के साथ ही अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर अखिल भारतीय बालिका छात्रावास प्रमुख वर्षा घरोटे, बनवासी कन्या छात्रावास प्रमुख कदाउले पामे, भारत विकास परिषद सचिव अमित गंभीर, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल, संयोजिका वर्तिका जिंदल, आनंद अग्रवाल, सोनू अनेजा, बबलू सागर, सीमा बिंदल, सानिया गंभीर, सचिन गंभीर, करन चंदोक व हरीश वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img