03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा सरकार विफलताओं का एक बड़ा स्मारक : बेहड़

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने प्रेस वार्ता में कहा कि सूबे की भाजपा सरकार के शासन के चार साल में प्रदेश की जनता बेहाल हो गयी है। श्री बेहड़ ने कहा कि इस सरकार की एकमात्र उपलब्धि मुख्यमंत्री का बदला जाना है। इसके अलावा प्रदेश की जनता के हालात में रत्ती भर भी बदलाव नहीं आया है। बल्कि भाजपा ने देवभूमि उत्तराखंड को लूटने और छलने का काम किया है। बेहड़ ने कहा कि जुमलों के भरोसे सरकार बनाने वाली भाजपा का असल चरित्र सामने आ गया है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से पूछा कि अगर सेनापति त्रिवेन्द्र सिंह रावत में कमी थी तो उनकी सेना यानि केबिनेट के सभी मंत्री सही कैसे थे? जिसमे कोई बदलाव नहीं किया गया और यदि केबिनेट के सभी मंत्री इतना अच्छा ही काम कर रहे थे तो मुख्यमंत्री क्यों बदले गए? बेहड़ ने कहा कि चार साल का भाजपा शासन विफलताओं का एक बड़ा स्मारक है। इस दौरान शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क पानी और बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए जनता त्रस्त रही। इसी तरह भाजपा के घोषणा पत्र में होने के बाद भी किसानों की कर्ज माफ़ी नहीं की गई। प्रदेश में चार साल अफसरशाही हावी रही और अधिकारियों ने सत्ता को अपने इशारे पर नचाया है।

ujjawal uttarakhand

बेहड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से न ही राज्य का और न ही भाजपा का कोई भला होने वाला है। नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री से भी अधिक नकारा साबित होंगे। तीरथ सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री के बजट को जब तक समझेंगे तब तक चुनाव आ जायेंगे। वैसे भी चेहरा बदलने से कुछ नहीं होने वाला क्योंकि कर्ज में डूबे प्रदेश का भाजपा सरकार ने बुरा हाल पहले ही कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलने का नाटक खेलकर सूबे को दो-दो उपचुनाव में धकेल दिया है। अब पौड़ी लोकसभा और मुख्यमंत्री के लिए विधानसभा के चुनाव होंगे जिसमे जनता की गाढ़ी कमाई खर्च की जाएगी। उसके तुरंत बाद विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में भाजपा का यह ड्रामा जनता से छुपा नहीं है। बेहड़ ने कहा कि जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है और साल 2022 में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह पूर्ण मनोयोग से अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएँ। इस सरकार की नाकामी को जनता के बीच लेकर जाएँ और भाजपा के नाटकों से उन्हें सावधान करें। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ,कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा भी मौजूद थे।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img