Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeआस्थाघंटों केदारनाथ में ही फंसे रहे यूपी-उत्तराखंड के सीएम

घंटों केदारनाथ में ही फंसे रहे यूपी-उत्तराखंड के सीएम

एफएनएन, रुद्रप्रयाग । मौसम में खराबी और बर्फवारी के चलते यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों का हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका और दोनों सोमवार सुबह घंटों केदारनाथ में ही फंसे रहे। केदारनाथ समेत लगभग समूचे उत्तराखंड में सोमवार सुबह चार बजे से ही भारी बर्फवारी शुरू हो गई। भारी बारिश के बीच तेज हवाएं तो रात से ही चल रही थीं। मौसम में खराबी के मद्देनजर पर्वतीय क्षेत्र में उड़ान का रिस्क उठाने के बजाय दोनों वीवीआईपी को केदारनाथ में ही रोकने का प्रशासन ने निर्णय लिया। लिहाजा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के साथ केदारनाथ में गढ़वाल मंडल विकास निगम के राजकीय अतिथिगृह में विश्राम के लिए चले गए। दोनों सुबह कई घंटे तक वहीं रुककर मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। योगी को बाबा केदारनाथ में दर्शन-पूजन कर बदरीनाथ धाम भी जाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments