एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. 10 अप्रैल को प्रदेश भर में राज्यव्यापी मॉकड्रिल की जाएगी. एनडीएमए, यूएसडीएमए ने कमर कस ली है. 7 जिलों में आपदा प्रबंधन का अभ्यास होगा. जिसमें रिस्क और रिसोर्स मैपिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा. इस दौरान SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौजूद रहेंगी. ये मॉकड्रिल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार में होगी.
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए UCADA ने 8 कंपनियों को उड़ान की अनुमति दी है, जिनकी टिकट की बुकिंग IRCTC के आधिकारिक पोर्टल से 10 अप्रैल से होगी. श्रद्धालु IRCTC की ऑफिशल वेबसाइट हेली यात्रा पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in पर जाकर बुक कर सकेंगे. वहीं इसके अलावा अगर कोई श्रद्धालु किसी अन्य वेबसाइट से बुकिंग करेगा तो ऑनलाइन फ्रॉड की संभावना ज्यादा है. इस बार पिछले साल की अपेक्षा हेली सेवाओं का किराया भी काफी कम तय किया गया है.
गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए 6,077 रुपए प्रति व्यक्ति, फाटा से केदारनाथ के लिए 4,840 रुपए प्रति व्यक्ति और सिरसी से केदारनाथ धाम तक 3,043 रुपए प्रति व्यक्ति तय किया गया है. हालांकि, इसके अलावा जीएसटी और अन्य शुल्क देना होगा. ये किराया केवल एक तरफ का होगा.





