03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: हत्यारा बना भतीजा संपत्ति के लिए सगे चाचा को मारी गोली

एफएनएन, बरेली : बरेली में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका ही भतीजा निकला। चाचा की संपत्ति पर कब्जा जमाने के लालच में भतीजे ने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह वारदात जानकर पूरा परिवार दंग रह गया।

हत्या की पूरी साजिश ऐसे हुई बेनकाब
थाना कोतवाली क्षेत्र के पुराना रोडवेज स्टैंड, सिकलापुर निवासी दयाशंकर(62 साल) की 17 मार्च 2025 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर ने दो राउंड फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। हत्या के मामले में दयाशंकर के भतीजे रितिक (27 वर्ष) पुत्र हरिशंकर ने थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की, तो शक की सुई खुद रितिक की ओर घूमने लगी। गहन जांच के बाद पुलिस ने 18 मार्च को रितिक को गिरफ्तार कर लिया।

भतीजे ने क्यों की चाचा की हत्या?
पुलिस पूछताछ में आरोपी रितिक ने कबूल किया कि दयाशंकर का कोई वारिस नहीं था। उसे डर था कि कहीं चाचा अपनी संपत्ति किसी और को न बेच दें। इसके अलावा, रितिक ने यह भी आरोप लगाया कि चाचा उसकी पत्नी पर गलत नजर रखते थे। इन दोनों कारणों के चलते उसने अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी।

रंजिश में फंसाने की रची थी साजिश
रितिक का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। उसने हत्या के बाद पांच युवकों पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की साजिश रची। हालांकि, पुलिस की गहन जांच में उसकी चालाकी नाकाम हो गई और सच्चाई सामने आ गई।

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त 1 तमंचा, 1 जिंदा कारतूस (315 बोर), 2 खाली कारतूस (315 बोर), 1 पेचकस और 1 प्लास बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img