03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जोशीमठ में सभी निर्माण कार्यों पर अग्रिम आदेश तक रोक, डीएम ने कहा-विस्थापितों तक पहुंचाई जा रही राहत सामग्री

Spread the love

एफएनएन, जोशीमठ : जोशीमठ नगर पालिका और आसपास के क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई है। चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जो भी लोग अस्थाई रूप से विस्थापित हुए हैं, उनको राहत सामग्री दी जा रही है। हमारे अधिकारी लोगों से लगातार मिल रहे हैं और उनकी परेशानियों का दूर करने में लगे हैं।

बता दें, सबसे बड़े संकट का सामना कर रहे जोशीमठ में एहतियात के तौर पर सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगी है। लेकिन जोशीमठ-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग की ओर धड़ल्ले से चौड़ीकरण का काम जारी है। यहां जेसीबी पहाड़ों का सीना छलनी कर रही है। ये काम रात-दिन चल रहा है।

जोशीमठ नगर में घरों और व्यावसायिक भवनों में दरारें आने और जगह-जगह पानी का रिसाव होने के बाद राज्य सरकार ने वहां सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के आदेश दिए। इसमें एनटीपीसी, हेलंग बाइपास और अन्य निर्माण कार्य बंद भी कर दिए गए। लेकिन हैरानी की बात है कि जोशीमठ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण काम धड़ल्ले से जारी है।

चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण का कार्य सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) करा रहा है। माना जा रहा था कि शहर के नजदीक होने के कारण इस मार्ग पर भी निर्माण कार्य थम गए हैं। लेकिन अमर उजाला की टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां कार्यदायी एजेंसी के मजदूर पहाड़ को काटने के काम में जुटे थे। वहीं अब चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने

Hot this week

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Topics

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img