03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ- केदारनाथ में हुई बारिश, ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ, मौसम हुआ ठंडा

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में रविवार देर शाम हल्की बारिश हुई, जबकि ऊंची पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ, जिससे केदारपुरी में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह से ही धाम में मौसम सुहावना था। दिन चढ़ने के साथ तेज धूप के बीच धाम में यात्रा का उल्लास चरम पर रहा। दोपहर बाद धाम में हल्के बादल छाने लगे थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वहीं बदरीनाथ धाम में भी रविवार शाम करीब डेढ़ घंटा बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। हिमालय की पहाड़ियों पर घना कोहरा छा गया। शाम छह बजे के बाद केदारनाथ में हल्की बारिश शुरू हुई, जो आधे घंटे तक होती रही, जबकि चोराबाड़ी, वासुकीताल, दुग्ध गंगा की ऊपरी पहाड़ियों पर जमकर हिमपात हुआ।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, देहरादून एयरपोर्ट पर 13 जून से शुरू होंगे 2 एयरोब्रिज

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया, ऊपरी पहाड़ियों पर हिमपात होने से केदारनाथ में शाम के समय ठंड बढ़ गई है। इधर, जिला जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में दिनभर मौसम साफ रहा और चटक धूप खिली रही।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img