03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बुरे फंसे महेश नेगी, डीएनए उठाएगा सच या झूठ का पर्दा

Spread the love
  • कांग्रेस ने कहा, डीएनए टेस्ट कराएं विधायक महेश नेगी

एफएनएन, रानीखेत: द्वारहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी मुसीबत में फंसते जा रहे हैं। उन पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। वहीं देहरादून एसएसपी को विधायक के खिलाफ चार पेज का एक शिकायती पत्र सौपा है। विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है। उन्होंने कहा कि महिला ने वीडियो और शिकायती पत्र में स्पष्ट तौर पर डीएनए जांच की बात कही है, डीएनए टेस्ट किया जाना चाहिए जिससे की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।बोले, पुलिस द्वारा जो भी जांच की जा रही है वह जांच चलती रहे और सबसे पहले न्यायालय से परमिशन लेकर डीएनए जांच कराई जानी चाहिए जिससे की स्थिति साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज एक महिला का शोषण हुआ है, समाज में ऐसा कृत्य करने वालों को सख्त कार्रवाई होनी चाहिए चाहे वह कोई विधायक हो या कोई और। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि एक महिला ने उनके विधायक पर गंभीर आरोप लगाएं हैं, भाजपा को महिला के आरोपों से ही विधायक पर कार्रवाई करनी चाहिए थी।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img