03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अयोध्या : 34 साल बाद अन्न ग्रहण करेंगे यूपी के ये बाबा, राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा का इंतजार

Spread the love

एफएनएन, अयोध्या : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने पर 34 साल बाद फलाहारी बाबा अन्न ग्रहण करेंगे। उन्हें 22 जनवरी का इंतजार है, जब रामलला अपने घर में विराजेंगे। इसी दिन वह झूलूमऊ गांव में जनसहयोग से बने राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कराएंगे। जाजमऊ एहतमाली गांव निवासी लक्ष्मी स्वरूप ब्रह्मचारी उर्फ फलाहारी बाबा राम मंदिर आंदोलन के दौरान 12 अक्टूबर 1989 को जेल भेज दिए गए थे।

रायबरेली जेल में 17 अक्टूबर को उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि जब राम मंदिर बनेगा तभी अन्न ग्रहण करूंगा। फलाहारी बाबा ने उसी दिन से ही चारपाई पर सोना, रजाई ओढ़ना और अन्न को त्यागकर खड़ाऊ पहनना एवं ब्रह्मचर्य का पालन करना शुरू कर दिया था। तब से लेकर वह निरंतर 34 साल के बाद भी सभी संकल्पों का पालन करते आ रहे हैं। आज तक ब्रह्मचारी और फलाहारी होकर जीवन यापन कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
खुद भी कराया है राम मंदिर का निर्माण

सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में निर्णय आने के बाद उन्होंने एक-एक मुट्ठी अन्न और एक-एक रुपये जनता से मांग कर झूलूमऊ गांव स्थित मां फूलमती मंदिर परिसर में राम मंदिर का निर्माण कराया। अब उसी में अयोध्या में निहित 16 जनवरी से 22 जनवरी तक होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त के समय ही अपने मंदिर में भी प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त रखा है।

कर रहे हैं ब्रह्मचर्य का पालन

यहां 22 जनवरी को राम दरबार स्थापना एवं कन्या भोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद तब यह अन्न ग्रहण करेंगे। बाबा ने देव आश्रम दंडी स्वामी से गुरु मंत्र लिया था, तब से ब्रह्मचर्य का पालन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य ने खरगे व सोनिया को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण देने पर जताई नाराजगी

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img