03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जनता दरबार से निकलते ही CM योगी के आवास के बाहर महिला ने पेट्रोल छिड़क लगा ली आग, हालत गंभीर; गोद में था बच्चा

एफएनएन, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में आई एक महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की. उन्नाव की रहने वाले महिला सीएम आवास में जनता दरबार में आई थी. जैसे ही वह बाहर निकली उसने खुद पर तेल डाल कर आग लगा ली.

यह देख सीएम आवास में तैनात सुरक्षा कर्मी अलर्ट हो गए तुरंत आग पर काबू करने के प्रयास में जुट गए. लेकिन, जब तक आग बुझा पाते तब तक महिला काफी झुलस गई थी. आनन-फानन में महिला को लखनऊ के सिविल अस्तपाल में भर्ती कराया गया है. महिला अपने एक बच्चे के साथ लखनऊ आई थी.

पुलिस के मुताबिक, उन्नाव के पुरवा इलाके की रहने वाली महिला अंजनी जाटव मंगलवार को सीएम आवास में लगने वाले सीएम योगी के जनता दरबार में आई थी. वहां से निकलने के बाद वह सीएम आवास के गेट नंबर तीन के पास पहुंची और खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालने लगी, जिसे देख कर सीएम आवास के सुरक्षा कर्मी उसकी ओर भागे. हालांकि तब तक महिला ने खुद को आग लगा ली थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाकर महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है. डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर है. फिलहाल इलाज किया जा रहा है. वहीं बताया जा रहा है कि महिला पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर लखनऊ आई थी. उसके साथ एक बच्चा भी था.

ये भी पढ़ेंः- केदारनाथ रेस्क्यू ऑपरेशन का 6वां दिन, अब तक 11,775 श्रद्धालु निकाले गए, सीएम धामी ग्राउंड जीरो के लिए रवाना

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img