03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कहीं आप डोल आश्रम की फर्जी वेबसाइट पर तो नहीं कर रहे बुकिंग, हो जाएं सतर्क, ठगी का नया मामला आया सामने

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा : सावधान! अगर इंटरनेट मीडिया में किसी वेबसाइट पर लमगड़ा स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र डोल आश्रम के नाम पर किसी भी प्रकार की बुकिंग आदि के लिए रुपये की मांग की जा रही हो तो सतर्क हो जाएं। ठग इन दिनों डोल आश्रम की फर्जी तरीके से वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से हजारों रुपये की ठगी कर रहे हैं।

डोल आश्रम के प्रबंधक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम ट्रस्ट कनरा डोल आश्रम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष हजारों देशी-विदेशी सैलानी धार्मिक पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।

 

बढ़ते पर्यटन का फायदा अब ठगों ने उठाना शुरू कर दिया। उन्होंने डोल आश्रम के नाम से इंटरनेट मीडिया में वेबसाइट बना ली है। जो यहां के दर्शन कराने आदि के नाम पर लोगों से रुपये ठगी कर रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मामला संज्ञान में आने पर डोल आश्रम के प्रबंधक स्वामी कपिलानंद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि फर्जी वेबसाइट से श्रद्धालुओं से ठगी की जा रही है, वहीं आश्रम की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img