03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- पिकनिक मनाने आई है प्रियंका गांधी, हरीश रावत पर भी तंज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार बस कुछ ही घंटों में थम जाएगा। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह धनोल्टी के साथ ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के लोगों पर अत्याचार किया है। चुनाव प्रचार के लिए अब जब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं तो इस दौरान भी स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ सभाएं निर्धारित की गई हैं। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

टिहरी गढ़वाल जिले के धनोल्टी में सभा कर चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान उनके साथ अनिल बलूनी भी थे। इसके बाद वे देहारादून जिले की सहसपुर और रायपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

  • पिकनिक मनाने आई हैं प्रिंयका गांधी

रायपुर विधानसभा में जनता को संबोधित करते हुए शाह ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। कहा कि प्रियंका गांधी पिकनिक मनाने आई हैं। 70 साल तक कुछ नहीं किया और अब कह रहे हैं कि चारधाम चार काम। वहीं, काऊ को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें लेकर बहुत अफवाह उड़ी, तब फोन किया और काऊ ने कहा, जीवन मे दूसरी पार्टी का मुहं नहीं देखूंगा। काऊ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्त्ता हैं।

  • हरीश रावत को लिया आड़े हाथ

अमित शाह ने हरीश रावत पर निशाना साधा कि उन्हें हारने की आदत है। उन्हें जहां से चाहा वहां से टिकट भी नहीं दिया। कब कह रहे हैं कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे। यूनिवर्सिटी में धर्म का क्या काम। हमारी सरकार इगास की छुट्टी रखती है और हरीश रावत ने जुम्मे की छुट्टी घोषित कर दी थी। कांग्रेस आपस में लोगों को लड़ाती है। विकास नहीं कर सकती। विकास भाजपा ने किया और भाजपा ही कर सकती है।

  • प्रीतम सिंह पंवार के समर्थन में जनसभा

गृहमंत्री अमित शाह ने धनोल्टी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने उत्तराखंड को भाजपा ने बनाया और भाजपा ने उत्तराखंड को संवारा है। इस दौरान वे कांग्रेस पर निशाना साधने से भी नहीं चूके। शाह ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने यहां के लोगों पर अत्याचार किया।

भाजपा की उपलब्धियां लोगों के सामने रखते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने चारधाम का पुनर्निमाण किया। बदरीनाथ में ढाई सौ करोड़ का का मास्टर प्लान तैयार किया गया है और इस पर कार्य शुरू किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना का देखते हुए वैक्सीन अवश्य लगाएं और कोविड नियमों का पालन करें।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img