03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आपत्ति के बीच बरेली क्लब के छह इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स का चुनाव 26 को, सात दावेदार मैदान में

Spread the love
  • बरेली क्लब लि. की एजीएम में 26 को होगा अब इन सबकी किस्मत का फैसला

एफएनएन, बरेली: बरेली क्लब लिमिटेड के छह इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स का प्रतिष्ठित चुनाव 26 दिसंबर 2020 को वार्षिक आम सभा मे़ं नियमानुसार संपन्न कराया जाएगा। बुधवार को नाम वापसी तिथि पर किसी के भी नाम वापस नहीं लेने से कुल छह सीटों पर सभी सातों दावेदार चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इधर इस मामले में आपत्ति लगने से चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया गया कि बरेली क्लब लि. के नौ डायरेक्टर्स का चुनाव सेना के तीनों अंगों के सदस्यों के बीच से किया जाता है जबकि बाकी छह इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स का चुनाव वार्षिक आधार पर सिविलियन सदस्यों के मध्य से होता है। 12 दिसंबर 2020 को नामांकन तिथि पर वर्तमान में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजा चावला, अजय अग्रवाल, टोनी कपूर, मनीष सहगल, शिवम गुप्ता और सदस्य टीपीएस सेठी व सुधीर कुमार गुप्ता ने अपने-अपने नामांकन कराए थे। आज बुधवार 16 दिसंबर को नामांकन वापसी का दिन था लेकिन किसी ने नाम वापस नहीं लिया। इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के कुल छह पदों के सापेक्ष सात दावेदारों के चुनाव मैदान में ताल ठोंकने की वजह से अब निर्विरोध निर्वाचन नहीं हो सकेगा। इसके विपरीत 26 दिसंबर को क्लब की वार्षिक आम सभा में पूर्व निर्धारित विधिविधान से सभी छह इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। क्लब के संविधान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोई भी इंडिपेंडेंट डायरेक्टर दो कार्यकाल से अधिक इस पद पर किसी भी स्थिति में नहीं रह पाएगा।इधर, क्लब के मेंबर सुधीर कुमार गुप्ता ने सचिव बरेली क्लब को पत्र भेजकर दावेदारों के नामांकन रद्द किए जाने की मांग की है। उन्होंने तीन बिंदुओं पर सचिव का ध्यान भी आकृष्ट कराया है।

 

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img