Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशयुवा वैज्ञानिकों का कमाल: सात मिनट में चार्ज, 36 मिनट तक चलेगी...

युवा वैज्ञानिकों का कमाल: सात मिनट में चार्ज, 36 मिनट तक चलेगी ये बैटरी; इन उपकरणों में कर सकते हैं इस्‍तेमाल

एफएनएन, झूंसी: हरिश्चंद्र अनुसंधान संस्थान (एचआरआइ) के दो युवा विज्ञानियों ने लीथियम आयन बैटरी बनाई है, जो मात्र पांच से सात मिनट में चार्ज हो जाएगी और 36 घंटे तक का बैकअप देगी। विज्ञानियों का दावा है कि यह बैटरी मौजूदा उपलब्ध रिचार्जेबल बैटरी की तुलना में आधे से भी कम समय में चार्ज होकर लगभग दुगने समय तक निर्बाधिक ऊर्जा स्रोत के रूप में कार्य करेगी। यह शोध विश्व के पांच सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में से एक नेचर मैटेरियल्स में प्रकाशित हुआ है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भविष्य में यदि भारत में इस प्रौद्योगिकी पर आधारित लिथियम आयन बैटरी का उत्पादन किया जा सकेगा तो स्वदेशी होने के कारण यह बैटरी काफी सस्ते में उपलब्ध हाेगी। इसका पेटेंट करा लिया गया है। इसका इलेक्ट्रिक बस, कार, स्कूटी, ई-रिक्शा, लैपटाप, मोबाइल व ड्रोन में प्रयोग हो सकेगा।

राइजिंग स्टार्स से सम्मानित हैं प्रो. सुदीप

प्रो. सुदीप चक्रवर्ती और डा. तिषिता दास का शोध समूह रिचार्जेबल बैटरी, सोलर सेल और उत्प्रेरक जल विभाजन से कुशल हाइड्रोजन उत्पादन के क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के लिए कंप्यूटेशनल पदार्थ विज्ञान के साथ साथ न्यूरोमार्फिक कंप्यूटिंग (ब्रेन मैपिंग) पर भी काम करता है। प्रो. सुदीप राइजिंग स्टार्स से सम्मानित हैं।

ये भी पढ़ें…आज मुख्यमंत्री केजरीवाल से नहीं मिल सकेंगे संजय सिंह और भगवंत मान, जेल प्रशासन से नहीं मिली अनुमति

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments