03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गजब ! गर्मी में हांफने लगे ट्रांसफार्मर, ठंडा रखने के लिए लगाये गये कूलर

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: इन दिनों देशभर में बढ़ती गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. उत्तराखंड के मैदान से लेकर पहाड़ बुरी तरह गर्मी से तप रहे हैं. श्रीनगर में कभी तापमान 37 डिग्री के ऊपर नहीं जाता था, लेकिन अब 41 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है. जिससे विधुत विभाग के ट्रांसफार्मर भी हर 10 मिनट में गर्म हो रहे हैं. ये ट्रांसफार्मर अब अपनी लोड कैपेसिटी भी खो रहे हैं. ऐसे में बिजली आपूर्ति ठप होने लगी है. बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विधुत विभाग कूलरों की मदद से ट्रांसफार्मर को ठंडा और पानी की बोछार कर रहा है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पहाड़ों में बढ़ा AC लगाने का ट्रेंड

विधुत वितरण खंड श्रीनगर के एसडीओ सचिन सचदेवा ने बताया कि वे पिछले 17 सालों से विधुत विभाग में कार्यरत हैं, लेकिन इस तरह के हालात वे पहली बार देख रहे हैं. भीषण गर्मी के कारण अचानक बढ़ी लोड कैपेसिटी के कारण मेंन पावर ट्रांसफार्मरों का तापमान 80 डिग्री तक पहुंच रहा है. उन्होंने बताया कि पूर्व में लोग AC का प्रयोग कम करते थे, लेकिन अब पहाड़ों में भी AC लगाने का ट्रेंड बढ गया है, जिसके कारण ट्रांसफार्मर हिट हो रहे हैं.

ट्रांसफार्मरों पर हो रहा कूलर और पानी का छिड़काव

सचिन सचदेवा ने बताया कि विधुत विभाग ने इन्हें बदलने के लिए नए हाई पावर के नए ट्रांसफार्मर मंगा लिए हैं, लेकिन चारधाम यात्रा होने कारण इन्हें बदला नहीं जा रहा है. हालांकि उत्तराखंड चारधाम यात्रा के धीमी होने पर, इन्हें जल्द बदल दिया जाएगा. उस दौरान कुछ समय के लिए विधुत आपूर्ति बंद होगी. उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मरों को कूलर और पानी के छिड़काव के जरिये ठंडा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- कुमाऊं में समाप्त हुआ खनन सत्र, मालामाल हुई सरकार, 127. 30 करोड़ का राजस्व मिला

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img