03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बंगाली कल्याण समिति के नगर अध्यक्ष बने आलोक राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी तापस विश्वास को

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : नगर निगम सभागार में बंगाली समुदाय की बैठक में प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति के विस्तार पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से आलोक राय को अध्यक्ष, रुद्रपुर नगर का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नव कुमार सानू ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन विश्वास, महासचिव प्रकाश मलिक ,संगठन सचिव शिवपद सरकार , सह सचिव गौरव दास, कोषाध्यक्ष कृष्णा सरकार, नगर मीडिया प्रभारी मानस बैरागी को बनाया गया। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी तापस विश्वास को दी गई। बैठक में बंगाली समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, वहीं समुदाय के वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाली समुदाय लंबे समय से प्रदेश में उत्पीड़न का शिकार होता आ रहा है, जिसके लिए अब समुदाय को एकजुट होने की आवश्यकता है।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में काफी भारी संख्या में बंगाली समुदाय के लोग निवास करते हैं लेकिन यहां की राजनीतिक दोनों ही बड़ी पार्टी बंगाली समुदाय को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है। किसी भी पार्टी कभी बंगाली समुदाय को उनका हक देने का काम नहीं किया। अब अब बंगाली समुदाय यह साबित कर देगा कि समुदाय अब अपने हक के हनन पर चुप बैठने वाला नहीं है। बैठक में प्रदेश बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर गांगुली, जीवन राय उत्तम दत्ता परिमल राय तरुण दत्ता दिलीप अधिकारी , प्रश्नजीत राय ,शंभू साना ,विधान दास ,संजीत खान दीपक बराल , सुजीत दास विकास विकास मलिक पार्षद बबीता बैरागी , अमित वैद्य आदि सभा के दौरान मौजूद रहे।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img