03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का रहा दबदबा, किया जाएगा सम्मानित

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा: देहरादून में हुई योनेक्स सनराइज 22 वीं उत्तराखंड राज्य जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. उधर ओलंपिक में लक्ष्य सेन ने जीत से शुरुआत कर अल्मोड़ा को मान दिलाया ही था कि अल्मोड़ा के शटलरों ने दून में आयोजित चैंपियनशिप में बाजी मारकर उस खुशी को दोगुना कर दिया. 24 से 28 जुलाई तक दून में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने सभी ग्रुपों में पदक प्राप्त किए हैं. वहीं सभी खिलाड़ियों के शहर में पहुंचने पर सम्मानित किया जाएगा.

राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अल्मोड़ा का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को अल्मोड़ा बैडमिंटन ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है. दून में हुई इस प्रतियोगिता में मैन डबल्स में ध्रुव रावत व शशांक क्षेत्री विजेता रहे, जबकि चयनित जोशी व सोहेल अहमद उपविजेता रहे. मिक्स डबल्स में ध्रुव रावत व मनसा रावत विजेता, महिला डबल्स में मनसा रावत और गायत्री रावत विजेता, महिला डबल्स में स्नेहा रजवार और उन्नति बिष्ट उपविजेता रहीं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
वहीं अंडर 19 मिक्स डबल्स में सिद्धार्थ रावत व गायत्री रावत उप विजेता रहे. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के बैडमिंटन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला बैडमिंटन संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं. नगर आगमन पर सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को अल्मोड़ा स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा. वहीं सभी बैडमिंटन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर लोग गदगद हैं. लोगों का कहना है कि अल्मोड़ा में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है. कहा कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है.

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img