03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा की बेटी महिका बिष्ट ने जो ठाना उसे किया हासिल, भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा : अल्मोड़ा की बेटी महिका बिष्ट (Mahika Bist) ने जो ठाना उसे हासिल कर दिखाया। लमगड़ा ब्लाक के सानड़ गांव की महिका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन अपने सपने का पूरा करने के साथ क्षेत्र का नाम राेशन किया है। बेटी की सफलता पर स्वजनों में खुशी का माहौल है।

देवभूमि की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। लमगड़ा के सानड़ गांव की महिका बिष्ट भारतीय सेना का हिस्सा बन गई हैं। पिता स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट और माता इंदिरा बिष्ट की होनहार बेटी महिका ने अपनी मेहनत के दम पर लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार का सपना पूरा किया है।

महिका के पिता स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट की इच्छा थी कि उनके बच्चे कुछ अलग करें। पढ़ाई में होनहार रही महिका ने शुरुआती शिक्षा सितारगंज और इसके बाद नैनीताल के डीएसबी परिसर से बीएससी की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने आर्मी कोर के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल से कमीशन प्राप्त किया। महिका का भाई रचित बिष्ट दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कार्यरत हैं।

महिका ने बीते दिनों चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर नियुक्ति पाई है। इस कार्यक्रम में उनके स्वजन भी मौजूद रहे। बेटी की सफलता पर परिजन भावुक हो उठे। महिका का परिवार मूलरूप से अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के सांगड (चलनीछीना) का रहने वाला है।

महिका का ननिहाल हल्द्वानी के बच्ची नगर नंबर 2 में है। पोती के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर नैनिहाल में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, रिश्तेदारों, सामाजिक संगठनों आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वर्तमान में परिवार हल्द्वानी में रह रहा है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img