03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा डीएम ने जागेश्वर धाम में धर्मशाला निर्माण को दिखाई हरी झंडी

 

  • जटा गंगा में हरित शवदाह स्थल का एस्टीमेट शासन को भेजने, आडिटोरियम के सदुपयोग को भी किया निर्देशित

एफएनएन, अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम मंदिर में बाहर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये एक धर्मशाला बनवाई जाएगी।  धर्मशाला का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा इसी माह प्रारम्भ करा दिया जाएगा। उक्त जानकारी जिला अधिकारी नितिन सिंह भदोरिया ने यहां आयोजित बैठक में दी।

डीएम ने बैठक में जटागंगा में स्वच्छता बनाये रखने के लिये हरित शवदाह व्यवस्था का एस्टीमेट बनाकर उसे शासन को भेजने और केएमवीएन द्वारा निर्मित ऑडिटोरियम को मंदिर समिति के कार्यालय और अन्य प्रयोजनों के लिये प्रयोग में लाने को भी कहा है। मंदिर समूह के पीछे देवदार वन के संरक्षण के लिए वन विभाग के सहयोग से तारबाड़ कराने और सीसीटीवी कैमरों, सोलर लाईट के तारों को भूमिगत कराने के भी निर्देश दिए हैं।

30 दिसंबर को सादे ढंग से मनेगा जागेश्वर महोत्सव 

बैठक में जागेश्वर महोत्सव के द्वितीय संस्करण के आयोजन पर चर्चा हुई। डीएम ने कोरोना महामारी के मद्देनजर इस वर्ष जागेश्वर महोत्सव को सूक्ष्म रूप में 30 दिसम्बर को आयोजित कराने को कहा है। महोत्सव में योगा, मैराथन, साईकिल रेस के अलावा जटागंगा आरती, हैरिटेज वाॅक जैसे कार्यक्रम होेंगे। जिलाधिकारी ने चितई गोलू मंदिर प्रबन्धन समिति की बैठक भी ली। बैठक में मंदिर में श्रद्धालुओं की आवश्यक सुविधाओं पर भी चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को मंदिर में पेयजल के अतिरिक्त टैंक निर्माण के वास्ते भी एस्टीमेट बनवाने को कहा। चितई में नवनिर्मित शौचालय में सफाई कर्मी की तैनाती करने और कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन के संचालन पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को मंदिर का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से विचार-विमर्श के बाद जरूरी सुविधायें मुहैया करवाने को भी निर्देशित किया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img