03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टिकट बेचने के आरोप गंभीर, कांग्रेस मुझे पार्टी से निष्कासित करे : हरीश रावत

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: जिस गुटबाजी की वजह से कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। वह अब भी नहीं थमी। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर चुनाव में टिकट के नाम पर बड़ी रकम जुटाने का आरोप लगाया था।

अब हरदा ने फेसबुक पोस्ट के जरिये पलटवार करते हुए खुद के ही निष्कासन की मांग कर दी। हरीश रावत ने कहा कि पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप बेहद गंभीर है। यह आरोप ऐसे व्यक्ति पर लगा है जो कि मुख्यमंत्री रहा, प्रदेश अध्यक्ष रहा। साथ ही कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य भी है। लिहाजा, कांग्रेस पार्टी मेरे पर लगे इस आरोप की वजह से मुझे निष्कासित कर देना चाहिए।

कांग्रेस को पूरी उम्मीद थी कि वह चुनाव में बहुमत पाकर सत्ता में पहुंचेगी। लेकिन मोदी मैजिक ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हार के बाद संगठन की कमजोरियों और अन्य कारणों की समीक्षा करने की बजाय कांग्रेसी दिग्गज आपस में लडऩे में लगे हैं। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने पूर्व सीएम पर बड़ा आरोप लगाया था।

कहा कि हरीश रावत ने चुनाव में टिकट बांटने के नाम पर एक बड़ी धनराशि एकत्र की थी। टिकट नहीं मिलने पर कुछ लोगों के पैसे वापस कर दिए गए। जबकि बाकी हरदा के मैनेजरों के पास चक्कर काट रहे हैं। अब फेसबुक पोस्ट के जरिये हरदा ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप लगाने वाला व्यक्ति खुद कांग्रेस के एक बड़े पद पर हैं। इसलिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि पार्टी इस आरोप की वजह से मुझे निष्कासित कर दे। हरदा ने यहां तक कहा कि हरीश रावत जैसी बुराई का पार्टी को इस होलिका में दहन कर देना चाहिए।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img