03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांवड़ यात्रा : हरिद्वार जिले में बुधवार से सात दिन के लिए बंद रहेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कांवड़ मेले के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई से सात दिन के लिए बंद रहेंगे। निजी स्कूलों ने तो ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है लेकिन सरकारी स्कूलों की कोई तैयारी नहीं है। कांवड़ मेले के जोरों पर रहने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के आदेशों के क्रम में 20 से 26 जुलाई तक समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो जाएंगे। ऐसे में सोमवार से ही निजी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन सरकारी स्कूलों में अभी तक कोई तैयारी शुरू नहीं की गई है। इससे सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई कांवड़ यात्रा के बाद ही शुरू हो पाएगी।

  • 26 जुलाई तक बंद रहेगी मांस-मछली-अंड़े की बिक्री 

कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस-मछली और अंडे की दुकानें 26 जुलाई तक बंद रहेंगी। मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों का फ्रंट टीनशेड या तिरपाल से कवर रहेगा। हालांकि, शराब की बिक्री पर रोक नहीं है। डीएम ने पुलिस को आदेश का सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

सावन माह की शिवरात्रि को लेकर अब 26 जुलाई तक शिव भक्त कांवड़ियों का सैलाब उमड़ेगा। हरिद्वार मेला क्षेत्र ड्राई एरिया है। यहां मांस-मछली और अंडा भी नहीं बिकता है। लेकिन मेला क्षेत्र से बाहर शराब और मांस-मछली और अंडे की दुकाने हैं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए डीएम विनय शंकर पांडेय ने 26 जुलाई तक मांस-मछली और अंडे की दुकानों को बंद कराने के आदेश दिए हैं।

शराब की दुकानों के फ्रंट टीनशेड से कवर करने के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेश पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं।  प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img