Tuesday, February 24, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडअजय भट्ट ने हल्द्वानी हिंसा में घायलों का जाना हाल, हरसंभव मदद...

अजय भट्ट ने हल्द्वानी हिंसा में घायलों का जाना हाल, हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया

एफएनएन, देहरादून : रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए उपद्रव में घायल पुलिसकर्मियों, निगम कर्मियों और पत्रकारों का हाल जाना। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वर्तमान हालात के बाबत जानकारी भी ली।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को सर्वप्रथम बृजलाल अस्पताल पहुंचकर घायल पत्रकार का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने कृष्णा अस्पताल में घायल निगम कर्मियों से मुलाकात की। फिर कोतवाली पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों से बात की।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

उन्होंने एसएसपी पीएन मीणा से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने घायलों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। देर शाम अजय भट्ट ने हल्द्वानी हिंसा में घायल अमर उजाला के छायाकार राजेंद्र सिंह बिष्ट के घर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री नवीन भट्ट आदि थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments