03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कृषि विश्वविद्यालय की छात्राओं ने प्रोफेसर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी शिक्षक निलंबित

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: पंतनगर जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय की छात्राओं ने एक प्राध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. मामले में सुनवाई करते हुए कुलपति द्वारा आरोपी प्राध्यापक को निलंबित कर दिया है. जांच पूरी होने तक आरोपी प्राध्यापक को कृषि विज्ञान केंद्र में अटैच किया है. साथ ही पूरे प्रकरण की जांच विश्वविद्यालय की सेक्सुअल हैरेसमेंट एंड जेंडर जस्टिस कमेटी को सौंपी गई. टीम सात दिनों में जांच कर जांच रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी. वहीं आरोपी को अटैच के दौरान जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आरोप के बाद प्राध्यापक को निलंबित

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में एक बार फिर एक प्राध्यापक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित किया है. विश्वविद्यालय ने छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्राध्यापक को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही मामले की जांच विवि की सेक्सुअल हैरेसमेंट एंड जेंडर जस्टिस कमेटी को सौंपी गई है, जो मामले की जांच कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट निदेशक प्रशासन के माध्यम से कुलपति को सौंपेगी. दरअसल, जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की एक छात्राओं ने प्राध्यापक पर

छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

छेडछाड़ का आरोप लगाया था. छात्राओं की शिकायत पर बीते दिन कुलपति डॉक्टर मनमोहन सिंह चौहान ने आरोपी प्राध्यापक को निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले की जांच को विश्वविद्यालय स्तर पर गठित कमेटी को सौंप दी है. उन्होंने सात दिनों में जांच कर जांच रिपोर्ट कुलपति के सम्मुख प्रस्तुत करने को कहा गया है. निलंबन के दौरान उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार अटैच किया गया है. इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा.

पढ़ें- अपराधियों के आगे ऊधमसिंहनगर पुलिस नतमस्तक

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img