03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

श्रीराम के बाद भगवान शिव के रोल में दिखेंगे प्रभास, कृति सेनन की बहन नुपूर होंगी फिल्म की एक्ट्रेस

एफएनएन, नई दिल्ली: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) पिछले कई दिनों से ‘सालार’ को लेकर चर्चा में थे। फिल्म इसी महीने 28 तारीख को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब किसी कारण से इसकी रिलीज डेट टल गई है। मगर प्रभास के फैंस को मायूस होने की जरूरत नहीं है। वह उन्हें एक अन्य रीजनल फिल्म में ‘भगवान शिव’ के अवतार में देखेंगे।

  • श्रीराम के बाद प्रभास बनेंगे भगवान शिव

प्रभास फिल्म ‘आदिपुरुष‘ में श्रीराम का किरदार निभाने के बाद एक बार और मायथोलॉजिकल कैरेक्टर को प्ले कर सकते हैं। इस बार वह भगवान शिव बनने के लिए तैयार हैं। यह तेलुगू फिल्म होगी, जिसका नाम ‘भक्त कनप्पा’ होगा। यह फिल्म विष्णु मांचू का ड्रीम प्रेजोक्ट है, जिसमें प्रभास का इम्पॉर्टेंट रोल होने वाला है। विष्णु मांचू ने इससे जुड़ा ट्वीट शेयर किया है।

  • कृति सेनन की बहन संग करेंगे स्क्रीन शेयर

विष्णु मांचू ने फिल्म में प्रभास की एंट्री को कन्फर्म किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में फीमेल लीड नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सेनन (Kriti Sanon) की बहन नुपूर होंगी। अगर ऐसा होता है, तो यह नुपूर का एक्टिंग वर्ल्ड के बड़े पर्दे पर पहला मौका होगा।

  • बड़े बजट की फिल्म होगी ‘भक्त कनप्पा’

भक्त कनप्पा को बड़े बजट की फिल्म बताया जा रहा है। इसका डायरेक्शन मुकेश कुमार सिंह करेंगे। वहीं, प्रोजक्शन की जिम्मेदारी विष्णु मांचू ने संभाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग भारत में नहीं न्यूजीलैंड में होगी। वहां फिल्म के लिए बड़े और आलीशान सेट तैयार किए जा रहे हैं।

 

 

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img