03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शादाब के बाद 12 दिन में विकास की भी तहसीलदार पद से विदाई, देहरादून में फिर लौट आये दयाराम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: राजधानी में तहसीलदार के पद से 12 दिनों के भीतर दो अफसरों की विदाई चर्चा में है. दरअसल गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने पिछले हफ्ते ही चार्ज लेने वाले तहसीलदार विकास अवस्थी को देहरादून से हरिद्वार स्थानांतरित कर दिया. विकास अवस्थी के बदले अब दयाराम को देहरादून का नया तहसीलदार बनाया गया है.

देहरादून तहसीलदार पद पर फिर नई नियुक्ति

 देहरादून में तहसीलदार के रूप में शादाब का तबादला बेहद चर्चाओं में रहा. इसी महीने आचार संहिता हटते ही 7 जून को तहसीलदार शादाब को टिहरी स्थानांतरित कर दिया गया था. कहा गया कि शादाब की शिकायतें होने के चलते उन्हें देहरादून से टिहरी के लिए स्थानांतरित किया गया. शादाब के बदले विकास अवस्थी को टिहरी से देहरादून में तहसीलदार के तौर पर तैनाती दी गई. अभी विकास अवस्थी देहरादून में तहसीलदार के रूप में काम करना शुरू ही करने वाले थे कि 12 दिन के भीतर उन्हें भी देहरादून के तहसीलदार की कुर्सी छोड़नी पड़ रही है. गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने इस संदर्भ में आदेश जारी करते हुए विकास अवस्थी का तबादला हरिद्वार के लिए किया है. हरिद्वार में तहसीलदार के रूप में काम कर रहे दयाराम को देहरादून वापस लाया गया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दयाराम बने देहरादून के तहसीलदार

 आदेश के अनुसार राजकीय कार्य हित में गढ़वाल कमिश्नर कार्यालय की तरफ से आदेश को जारी किया गया है. हालांकि इस बार तहसीलदारों का यह तबादला सामान्य प्रक्रिया के तहत माना जा रहा है, लेकिन दयाराम के नाम को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी होती हुई सुनाई दे रही हैं. दयाराम हरिद्वार में तहसीलदार के रूप में काम कर रहे थे, जिन्हें अब देहरादून लाने का फैसला किया गया है.

दयाराम का गृह जनपद है देहरादून

बताया गया है कि पिछले करीब 3 साल से दयाराम हरिद्वार में तहसीलदार के रूप में काम कर रहे थे. उधर दयाराम को लेकर चर्चा है कि उनका गृह जनपद देहरादून है और उन्हें वापस उनके गृह जनपद में ही तैनाती दी गई है. इससे पहले दयाराम देहरादून जिले में लेखपाल के तौर पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं. इसके बाद प्रमोशन लेते हुए देहरादून जिले में ही कानूनगो के रूप में भी उन्होंने काम किया है. इसके आगे प्रमोशन लेते हुए नायब तहसीलदार के रूप में भी उन्होंने देहरादून में वक्त बिताया है. बताया जा रहा है कि इसके बाद तहसीलदार के रूप में भी उन्होंने देहरादून जिले में कुछ समय काम किया और उसके बाद हरिद्वार में उनकी तैनाती की गई. अब एक बार फिर दयाराम पर ही विश्वास जताते हुए 12 दिन के भीतर विकास अवस्थी को हटाते हुए दयाराम को लाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- दो संतों ने दी आत्मदाह की चेतावनी तो प्रशासन में मचा हड़कंप, कोटद्वार पुलिस ने किया नजरबंद, ये है मांग

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img