03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पंजाब के बाद कोरोना से मौतों के मामलों में दूसरे नंबर पर रहा उत्तराखंड, एसडीसी की रिपोर्ट में दावा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कोविड की दूसरी लहर के दौरान कोविड जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के साथ ही सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की बैकलॉग मौत का खुलासा हरिद्वार जिले में ही हुआ है। जिले के 21 अस्पतालों की ओर से 393 मरीजों की मौत की सूचना कई दिनों के बाद सरकार व स्वास्थ्य विभाग को दी गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के आधार पर सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन (एसडीसी) ने जिलावार कोविड बैकलॉग मौतों की रिपोर्ट जारी की है। हरिद्वार जिले के 21 अस्पतालों ने 393 कोरोना मरीजों की मौत की सूचना समय पर नहीं दी। कुल बैकलॉग की मौतों में से 70 फीसदी हरिद्वार समेत देहरादून, ऊधमसिंह नगर जिले से हैं। देहरादून जिले में 19 अस्पतालों में 320, ऊधमसिंह नगर जिले में 17 अस्पतालों में 142 मौतें बैकलॉग की हैं। एसडीसी के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर कोविड बैकलॉग मौतों का विश्लेषण करने पर जिला वार अस्पतालों और मौतों की रिपोर्ट जारी की गई है। कोरोना की पहली लहर में 17 अक्तूबर 2020 को पहली बार 89 बैकलॉग मौतें सामने आई थीं। इसके बाद मई 2021 में 647 और जून में 474 कोविड बैकलॉग मौतों का खुलासा हुआ है। पंजाब के बाद कोविड मृत्यु दर में उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img