Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडआचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर हमला, पीएम से मिलना और राम...

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर हमला, पीएम से मिलना और राम की बात करना पार्टी विरोध तो स्वीकार्य, अब नहीं सहेंगे

एफएनएन, देहरादून : आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी से निष्कासित होने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों पर बड़ा हमला बोला। कहा कि वह पार्टी नेतृत्व का कांग्रेस से मुक्ति देने का फरमान जारी करने पर आभार जताते हैं। केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खरगे यह बताएं कि ऐसी कौन सी गतिविधियां हैं जो पार्टी के विरोध में थीं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

क्या राम का नाम लेना,राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण स्वीकारना या श्री कल्कि धाम का शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी को बुलाना पार्टी विरोध है। आचार्य ने रविवार को संभल के कल्कि धाम में प्रेस वार्ता में कांग्रेस पदाधिकारियों पर हमला बोला।

कहा की शनिवार देर रात पत्रकारों और मीडिया से कांग्रेस पार्टी से चिट्ठी जारी होने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के साथ और भी बड़े नेताओं का अपमान हुआ है। कांग्रेस पार्टी की बर्बादी राममंदिर या कल्कि धाम से नहीं हुई है। बड़े नेताओं के गलत फैसले इसका कारण हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments