03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

31वीं पीएसी वाहिनी के सामने दुर्घटना: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार कर्मी की मौत, चालक फरार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : 31वीं वाहिनी पीएसी गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बेगमाबाद बिलासपुर रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र तुलाराम सिडकुल की अशोका लिलैंड कंपनी में काम करता है। शुक्रवार देर रात वह बाइक पर फैक्ट्री से घर की ओ जा रहा था। इसी बीच नैनीताल हाइवे पर 31वीं वाहिनी पीएसी गेट के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख वहां से गुजर रहे वाहन चालक और राहगीर एकत्र हुए तो आरोपित चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल भूपेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही मृतक के स्वजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उसकी लाश देखकर स्वजन में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img