03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची

एफएनएन, रुद्रपुर : आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है. लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. सूची के अनुसार खटीमा विधानसभा से  एस एस कलेर चुनाव लड़ेंगे.  पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 7 जनवरी को जारी की थी. उतराखंड आप के प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है. तीसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम हैं.

इस बार राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी दांव लगा रही है. मुख्य पार्टियों में आप ने ही सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. उतराखंड आप के प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है. लिस्ट के मुताबिक उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा सीट से प्रकाश कुमार पार्टी के उम्मीदवार होंगे. देवप्रयाग से उत्तम भंडारी तो सहसपुर सीट से भरत सिंह AAP के प्रत्याशी होंगे. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने उत्तराखंड दौरे पर घोषणा की थी कि पूर्व कर्नल अयज कोठियाल उत्तराखंड में AAP के सीएम उम्मीदवार होंगे. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने सीएम के चेहरे के लिए राज्य में सर्वे कराया था. जिसके बाद कोठियाल के नाम पर सबसे ज्यादा रिस्पांस मिला.

  • मसूरी विधानसभा सीट से भरत सिंह होंगे AAP के उम्मीदवार

तीसरी लिस्ट के मुताबिक, पुरोला से प्रकाश कुमार, देवप्रयाग सीट से उत्तम भंडारी, सहसपुर विधानसभा सीट से भरत सिंह, मसूरी से श्याम बोरा पार्टी के प्रत्याशी होंगे. वहीं झबरेड़ा सीट से राजू विराटिया, डीडीहाट से दीवान सिंह मेहता, लालकुआं विधानसभा सीट से चंद्रशेखर पांडे, नानकमत्ता से आनंद सिंह राणा और खटीमा से एस एस कलेर आप के उम्मीदवार होंगे.

  • CM प्रत्याशी गंगोत्री सीट से ठोकेंगे ताल

जडपहली सूची के अनुसार कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं घनसाली से विजय शाह, विकासनगर से प्रवीण बंसल, राजपुर रोड से डिंपल सिंह, ऋृषिकेश से डॉ. राजे नेगी, बीएमसईएल रानीपुर से प्रशांत राय, भगवानपुर से प्रेम सिंह, पिरान कलियर से शादाब आलम, मंगलौर से नवनीत राठी, हरिद्वार ग्रामीण से नरेंश शर्मा पौड़ी से मनोहर लाल पहाड़िया, चौबट्टाखाल से दिगमोहन नेगी को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

इसके के साथ कपकोट से भूपेश उपाध्याय, बागेश्वर से बसंत कुमार, सल्ट से सुरेश चंद्र बिष्ट, सोमेश्वर से डॉ हरीश आर्य, अल्मोड़ा से अमित जोशी, लोहाघाट से राजेश बिष्ट, चंपावत से मदन मेहेर, हल्द्वानी से समित टिक्कू, रामनगर से शिशुपाल सिंह रावत, जसपुर से डॉ यूनुस चौधरी, काशीपुर से दीपक बाली, सितारगंज से अजय जैसवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है. दूसरी सूची में 18 प्रत्याशियों के नाम हैं. रायपुर विधानसभा से नवीन प्रिशाली को प्रत्याशी बनाया गया है। घाट आंदोलन के नेता गुड्डु लाल को थराली विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है.

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img