Wednesday, February 25, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड के इस जिले में रहता है श्रीराम का अनोखा भक्त, 32...

उत्तराखंड के इस जिले में रहता है श्रीराम का अनोखा भक्त, 32 करोड़ बार लिख चुका है प्रभु राम का नाम

एफएनएन,अल्मोड़ा : महाकवि तुलसीदास कहते है। नाम राम को कल्पतरु, कलि कल्याण निवासु। जो सुमिरत भयो मांग ते तुलसी तुलसीदासु। इसका अर्थ है कलयुग में राम नाम ही ऐसा कल्पवृक्ष है जो मनोवांछित फल प्रदान करने वाला और कल्याणकारी है। ऐसे ही दशकों से राम नाम का जाप कर रहे हैं राम भक्त सल्ट निवासी शंभु दयाल खर्कवाल।

शंभु दयाल खर्कवाल 32 वर्षों से नाम का राम की महिमा के गुणगान कर रहे हैं। अब तक वह 32 करोड़ बार राम का नाम लिख चुके हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन वह अयोध्या में जाकर राम लला के दर्शन करना उनकी एकमात्र इच्छा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

32 सालों से जप रहे राम नाम

सल्ट निवासी शंभू दयाल खर्कवाल की उम्र 62 वर्ष है और वो चाय की दुकान चलाते हैं। वह बीते 32 वर्षों से राम का नाम जप रहे है। उनका एक आदर्श वाक्य है राम राम बोल, राम राम सुन व राम राम लिख। यही शब्द वह 30 वर्ष की उम्र से लिख रहे है। वर्ष 1990 से राम का नाम लिखने की मुहिम शुरू हुई थी और अब तक वह 32 करोड़ बार राम का नाम लिख चुके हैं।

कलयुग में नहीं देखा ऐसा भक्त

शंभु दयाल खर्कवाल की सुबह भी राम नाम से होती है और रात भी राम नाम से ही होती है। स्थानीय लोग भी उनके इस समर्पण के मुरीद है। उनका कहना है कि कलयुग में ऐसा भक्त नहीं दिखाई देता है। पूजा पाठ तो सब ही करते हैं। लेकिन ऐसी भक्ति नहीं देखी।

30 साल में आया ये ख्याल

शंभू दयाल खर्कवाल ने कहा कि वह भगवान राम के भक्त है। जब वह 30 वर्ष के थे तो उनको ख्याल आया कि राम का नाम जपने के साथ लिखना भी चाहिए। तो वह शुरू हो गए। जब भी खाली समय होता है वह लिखते रहते हैं। कई पोथियां राम नाम से भर गई है। लोगों को भी राम नाम जपने का संदेश देते है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखने की है इच्छा

शंभु दयाल खर्कवाल की इच्छा है कि अयोध्या में होने वाली राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर वह मौजूद रहे। भगवान राम की इच्छा होगी तो यह भी संभव हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:..इग्नू में अब एक साथ कर सकेंगे मेजर और माइनर डिग्री कोर्स, एंट्री-एग्जिट का भी दिया गया विकल्प

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments