03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चमोली के नंदानगर में एक हैरान कर देने वाली घटना : मलबे में 16 घंटे दबने के बाद जिंदा निकला कुंवर सिंह

Spread the love

एफएनएन, चमोलीः जनपद चमोली के नंदानगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जहां गुरुवार रात बादल फटने से मची तबाही में कुंवर सिंह का मकान मलबे में दब गया। रेस्क्यू टीम के लगातार अभियान के बीच कुंवर सिंह को 16 घंटे तक मलबे में फंसे रहने के बाद भी जिंदा बाहर निकाला गया है। जबकि उसका परिवार अब भी लापता है।

“जाको राखे साईंया, मार सके न कोय… यह कहावत चमोली के नंदानगर में सच साबित हुई। जहां मलबे में 16 घंटे दबे रहने के बाद भी एक व्यक्ति को जिंदा बचा लिया गया। राहत-बचाव दल की कड़ी मेहनत रंग लाई और जैसे ही वह सुरक्षित बाहर निकला, वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। सभी ने तालियों से जय मां गंगे का जयकारा लगाकर रेस्क्यू टीम का उत्साह बढ़ाया। ये घटना किसी चमत्कार से कम नहीं, जिसने हर किसी को हृदय से झकझोर दिया।

आपको बता दें कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ रेस्क्यू टीम एक ही परिवार के चार सदस्यों के लापता होने पर मलबा हटाने में जुटी थी। इस दौरान मलबे के अंदर से आवाज आई तो लगा कि कोई अंदर बचा हुआ है। रेस्क्यू टीम ने तेजी दिखाई और लगभग पांच बजे मलबा हटाकर अंदर झांका तो वहां एक व्यक्ति जिंदा था। जिसकी पहचान कुंवर सिंह के रूप में हुई।

मौके पर ही उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बताया गया कि कुंवर सिंह की पत्नी व दोनों बच्चे अभी भी लापता है। कुंवर सिंह नंदानगर के कुंतरी लगा फाली का रहने वाला है। गुरुवार रात अचानक बादल फटने से इलाके में तबाही मचने से यह हादसा हुआ है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img