03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सब स्टेशन में लगी भीषण आग, ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक, दमकल ने पाया आग पर काबू

एफएनएन, बिलासपुर : सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोपका चौकी के कुटिपारा में स्थित 220 केवी सब स्टेशन में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग इतनी भयावह है कि सब स्टेशन में लगा एक बड़ा ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. आग की लपटें और धुएं का गुब्बार दूर-दूर तक फैल गया, जिससे इलाके में दहशत मच गई.

220 केवी सब स्टेशन में लगी आग

बिलासपुर सब स्टेशन में लगी भीषण आग

ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने से बिलासपुर शहर के आधे हिस्से की बिजली सप्लाई बाधित हो गई. वहीं कई इलाकों में एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. फिलहाल विकल्प के रूप मे अन्य सब स्टेशन से बिजली सप्लाई की बात अधिकारियों ने कही है.

इस मामले में विभाग के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर कल्पना घाटे ने कहा कि यह 160 एमबीए ट्रांसफार्मर है, जो मोपका में है. तीन में से एक ट्रांसफार्मर में आग लगी है. 132 केवी में फाल्ट आ गया था, उसके कारण इस ट्रांसफार्मर के बुसिन्ग का तेल रिसने लगा. गर्म टेम्प्रेचर के कारण आग पकड़ ली. यहां से जितने फायर एक्सटेंशन थे, उससे आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन तेल करीब 100 किलो लीटर से ज्यादा था. जिसके कारण ये एकदम से कंट्रोल नहीं हुआ. इससे आग ने बड़ा रूप ले लिया.

Hot this week

Dehradun में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र...

Topics

Dehradun में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img