03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पुल की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Spread the love

एफएनएन, चंपावत: प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं चंपावत जिले के टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक के पुलिया की रेलिंग से टकराने से दो युवक गंभीर घायल हो गए. दोनों युवक को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं हायर सेंटर ले जाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई. दोनों युवक खटीमा से टनकपुर बाइक के द्वारा बूम क्षेत्र में घूमने जा रहे थे.

चंपावत जिले के टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर चिलियागोल के एसएसबी कैंप के नजदीक पुल से तेज रफ्तार बाइक टकराने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें घायल अवस्था में टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय लाया गया. गंभीर हालत को देखते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं हायर सेंटर ले जाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बीते सायं कुछ युवक खटीमा से बूम घूमने जा रहे थे. तभी ये हादसा घटित हुआ.

बाइक हादसे में अशोक निवासी खटीमा पुल से नीचे गिर गया, वहीं दूसरा युवक अश्विन पुत्र स्वर्गीय प्रदीप तोमर रेलिंग में फंस गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें सड़क पर लाया गया, लेकिन दोनों की हालत गंभीर देखकर गांव के युवकों ने ई रिक्शा से दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जबकि ककराली गेट से एक घायल अशोक को 108 में शिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया.अमन सिंह महर समेत तमाम ग्रामीणों नें घायलों की मदद की.

उपजिला चिकित्सालय के डॉक्टर मोहम्मद उमर ने बताया कि खटीमा निवासी दो युवकों को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जिनका उपचार किया गया. लेकिन दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं हायर सेंटर ले जाने के दौरान अशोक कुमार निवासी गोटिया की मौत हो गई. जबकि दूसरे घायल युवक का सितारगंज रोड खटीमा निवासी अश्विन का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है.

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img