नानकमत्ता, गुरबख्श सिंह काका : नगर में श्री खाटू श्याम जी का द्वितीय विशाल जागरण के उपलक्ष में श्याम परिवार की ओर से नगर में धूमधाम से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। सैकड़ो श्याम बाबा के भक्तों ने निशान यात्रा में शामिल हुए। श्री जगदंबा मंदिर से पूजा आरती के उपरांत निशान यात्रा प्रारंभ हुई। निशान यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकाली गई। नगर खाटू श्याम के जयकारों से गुलजार हो गया। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, श्याम तेरे दर पर आया भक्त, तू ही है भक्तों का सहारा।
आदि भजनों पर नृत्य करते हुए परिधनो में भक्तजन नगर में प्ररिकमा पर निकल पड़े। शोभा निशान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में रंग-बिरंगे निशान लिए सैकड़ो भक्तगण नाचेगा से चल रहे थे। श्री खाटू श्याम जी के जयकारों से भक्ति भय हो गया।

फूलों की छत्र के साथ साथ फूल बंगले के साथ बाबा खाटू श्याम के दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। निशान यात्रा में सभी बाबा के भक्तों में श्री खाटू श्याम जी का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। बाबा के भक्त जय श्री श्याम, श्याम प्यारे की जय, हारे की सहारे की जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। श्री जगदंबा मंदिर को फूलों से सजाया गया तथा बाबा का भव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। नगर में जमकर आतिशबाजी भी की गई। निशांत शोभा यात्रा में भक्तों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
भव्य निशान शोभा यात्रा विभिन्न मार्ग से होते हुए जागरण स्थल पर समापन हुई। निशान शोभा यात्रा की शुभारंभ से लेकर समापन तक पुलिस बल तैनात रहा। शोभा यात्रा में शामिल पंडित जग प्रवेश वत्स, पूर्व चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, मुकेश गुप्ता, अनूप गुप्ता, रितेश कुमार , सोमवीर यादव, नवजोत टुरना, रामभरोसे लाल, मन्नू चौहान दीपक गुप्ता, राकेश अग्रवाल, अरविंद रस्तोगी, विनोद रस्तोगी, पियूष गुप्ता, सौरभ भारती, रामानंद, दयाशंकर शर्मा,हरीश जोशी, आदि महिलाएं मौजूद थीं।

बाबा श्याम परिवार के मुकेश गुप्ता ने बताया कि श्री खाटू श्याम जी का द्वितीय विशाल जागरण नगर के पैलेस में रात्रि आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान से अजय शर्मा, रुद्रपुर से हिमांशु राणा, दिल्ली से नेहा शिल्पा अपने मधुर भजनों से बाबा के भक्तों को निहाल करेंगे। बाबा श्याम के जागरण में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।










