Friday, March 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकांग्रेस का चेहरा बन सकते हैं भाजपा के एक पूर्व सांसद, काशीपुर...

कांग्रेस का चेहरा बन सकते हैं भाजपा के एक पूर्व सांसद, काशीपुर से मांग रहे हैं टिकट !

एफएनएन, रुद्रपुर : ‘ इंतजार की भी हद होती है ‘ निष्ठा भी कहां तक काम आए। यह हम नहीं कह रहे बल्कि भाजपा के एक पूर्व सांसद को लेकर चर्चाएं आम हैं। खबर है कि यह पूर्व सांसद कांग्रेस के संपर्क में हैं और काशीपुर से विधानसभा का टिकट मांग रहे हैं। मुक्ता सिंह व संदीप सहगल को छोड़ इस विधानसभा से कांग्रेस का कोई मजबूत दावेदार नहीं दिखता तो ऐसे में पूर्व सांसद महोदय का चुनाव लड़ने का सपना पूरा हो सकता है।

भाजपा की लहर में कभी कांग्रेस के एक बड़े नेता को धूल चटाने वाले पूर्व सांसद को पिछले काफी वर्षों से पार्टी की कृपा का इंतजार है। हर चुनाव में जोरशोर से लगते हैं लेकिन हर कोशिश और दांव खाली। खबर है कि अब पूर्व सांसद को कांग्रेस का सहारा मिलने वाला है। काशीपुर सीट को सुरक्षित मानते हुए पूर्व सांसद इस सीट से भाग्य आजमाना चाहते हैं, वजह ढलती उम्र के चलते मौजूदा विधायक हरभजन सिंह चीमा का राजनीतिक पिच से बाहर होना है। हर बार की तरह इस बार भी भाजपा से टिकट का भरोसा नहीं और कांग्रेस में कोई मजबूत दावेदारी नहीं मानकर पूर्व सांसद जोर आजमाइश में लग गए हैं। टिकट मिलेगा या नहीं , यह तो समय ही बताएगा लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो चली हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments