03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कथित समाजसेवी चरन साधवानी और स्टोन क्रेशर स्वामी अंकुर अग्रवाल समेत एक दर्जन जुआ खेलते पकड़े गए

Spread the love
  • कसीनो की तरह क्वाइन से खेला जा रहा था जुआ

  • बाजपुर में गुरमुख सिंह का घर बना था जुए का बड़ा अड्डा

एफएनएन, रुद्रपुर : जुआ खेलते रुद्रपुर के कथित समाजसेवी चरन साधवानी और स्टोन क्रेशर स्वामी अंकुर अग्रवाल समेत एक दर्जन लोगों को पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार किया है। बाजपुर के दोराहा थाली फॉर्म में गुरमुख सिंह के घर से इन सभी की गिरफ्तारी हुई है। यह घर जुए का बड़ा अड्डा बना हुआ था। यहां कसीनो की तरह क्वाइन से जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने 5 लाख की नगदी के साथ ही यहां से 12,000 के क्वाइन भी बरामद किए हैं।

नेपाल में कसीनो को लेकर उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भले ही सख्त कदम उठाए हों, लेकिन उत्तराखंड में भी यह जाल फैलता जा रहा है। यहां कुछ लोगों ने अपने घरों को कसीनो में तब्दील कर दिया है। बुधवार को पुलिस और sog की टीम ने एक शिकायत पर बाजपुर के दोराहा स्थित थाली फॉर्म में छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। गुरमुख सिंह के घर में जुआ चल रहा था, वह भी कसीनो की तरह क्वाइन से। पुलिस ने यहां से एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें गुरमुख सिंह भी शामिल है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उसके अलावा मकान नंबर 38, किंग्सटन कॉलोनी, भूरारानी वार्ड नंबर 1 रुद्रपुर के रहने वाले चरन साधवानी पुत्र जेठामल और बाजपुर के ही स्टोन कृष्ण स्वामी अंकुर अग्रवाल पुत्र सुरेश कुमार अग्रवाल समेत आठ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें रामपुर उत्तर प्रदेश का इमरान खान, अली हसन और फैज खान के अलावा मकान नंबर 40/1 खुशी एनक्लेव, भूरारानी रुद्रपुर का दिलीप कुमार पुत्र नंदलाल, गदरपुर उधम सिंह नगर का इकरार हुसैन, बाजपुर का हरप्रीत सिंह उर्फ सेठी, आवास विकास शिव मंदिर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर का मनीष कक्कड़ पुत्र किशन लाल, गदरपुर का फिरासत अली और रुद्रपुर फ़ाजलपुर महरोला का संजय कुमार भी शामिल है।

बड़ा सवाल यह है की नेपाल की तरह ही उत्तराखंड में भी कसीनो खुल रहे हैं और यहां के लोग वहां जुआ खेलने जा रहे हैं। चरण साधवानी समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। कोरोना कल में उन्होंने जिला अस्पताल में ऑक्सीजन के लिए बड़ा काम किया था। रुद्रपुर के सिडकुल में उनका ऑक्सीजन का प्लांट भी है।

ये भी पढ़ें-

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img