03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामनगर के सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

Spread the love

एफएनएन, रामनगर: रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय की एक महिला चिकित्सक के खिलाफ जांच के उपरांत कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. ‌रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी रिजवान के डेढ़ वर्ष के पुत्र अब्दुल कादिर का स्वास्थ्य पिछले वर्ष 2023 में 16 सितंबर को खराब हो गया था.

ये था पूरा मामला

स्वास्थ्य खराब होने पर रिजवान अपने पुत्र को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गये थे. उनका आरोप है कि उसके पुत्र की हालत ज्यादा खराब थी लेकिन चिकित्सालय में मौजूद चिकित्सकों द्वारा उससे बच्चे का आधार कार्ड और अन्य प्रपत्र लाने के बाद ही इलाज करने की बात कही गई. उसका आरोप है कि उसने चिकित्सकों से कहा कि आप मेरे पुत्र का इलाज शुरू कर दें, मैं जो कागज आप कहेंगे ला रहा हूं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

डॉक्टर की लेट लतीफी से बच्चे की मौत हो गई थी

इसी बीच कुछ देर बाद उसके पुत्र की मौत हो गई. रिजवान का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अभद्रता भी की गई. उपचार में लापरवाही की गई. जिसको लेकर उन्होंने चिकित्सालय की महिला चिकित्सक डॉ पूजा बिष्ट पर अपने पुत्र के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी.

महिला डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल को पत्र भेजा गया था. मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सकों की एक जांच कमेटी बनाई गई थी. कमेटी के द्वारा इस प्रकरण की पूरी जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी गई. कोतवाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट में चिकित्सक की लापरवाही सामने आई है. इसके बाद कोतवाली में महिला चिकित्सक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि मामले की अभी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज खुली, भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए इतना लगेगा टिकट

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img