03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: इंदिरा के वार पर भगत का पलटवार, बगावत भाजपा में नहींं, कांग्रेस मेंं होगी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले-बगैर कप्तान के जहाज पर सवार कांग्रेसी भाजपा नहीं, अपने कुनबे को बचाएं

एफएनएन, देहरादून: नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के उस बयान के बाद सियासत गरमा गई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भाजपा के कुछ विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बगावत भाजपा में नहीं, बहुत जल्द कांग्रेस में होगी। बोले-बगैर कप्तान के जहाज पर सवार कांग्रेेेसियों को असल में भाजपा की नहीं, बल्कि अपने बचे-खुचे कुनबे को बचाने को लेकर चिंता करनी चाहिए।  कांग्रेस में अभी एक और बड़ी बगावत के आसार हैं।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि कांग्रेस अब अफवाहों की सियासत कर रही है। उसे चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश बगावत की भविष्यवाणी कर रही हैं और दावा कर रही हैं कि कई नेता और विधायक उनके संपर्क में हैं। अलबत्ता, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को इसकी भनक तक नहीं है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत भी सुनी-सुनाई बातों को लेकर गाल बजा रहे हैंं। उन्हें कभी लोकतंत्र की चिंता है तो कभी बगावत का इंतजार। भगत ने यह भी कहा कि कांग्रेस में हताशा और निराशा है। इसी कारण कांग्रेस अब अफवाहों के बूते अपना भविष्य तलाश रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के चलते वर्ष 2022 मेंं भी जनता एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा को सत्ता सौंपने जा रही है। बेहतर होगा कि कांग्रेस पहले अपने दल में तालमेल रखे और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img