03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में टेलेंट तराशेगी आरसीबी, देहरादून में 5-6 जनवरी को लगेगा कैंप

Spread the love
  • हर साल ट्रेनिंग कैंपों के जरिए प्रतिभाशाली गेंदबाजी तलाशती है आरसीबी

एफएनएन, देहरादून:क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के अनुरोध पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) उत्तराखंड में गेंदबाजी का टैलेंट तराशने के लिए कैंप लगा रही है। इसमें सिर्फ अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। कैंप पांच और छह जनवरी को देहरादून की अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में आयोजित होगा।

रॉयल चैलेंजर्स हर साल आरसीबी ट्रेनिंग कैंप के लिए जमीनी स्तर से प्रतिभावान गेंदबाजों का चयन करती है। अगले सत्र के लिए आरसीबी उत्तराखंड में टैलेंट तराशने देहरादून आ रही है। सीएयू ने अपनी अधिकारिक साइट पर इसकी जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है कि आगामी पांच और छह जनवरी को आरसीबी गेंदबाजी टैलेंट तराशने के लिए देेेराादूून मेें कैंप लगा रही है। कैंप अभिमन्यु एकेडमी में सुबह सात बजे से शुरू होगा।

कैंप में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी आरसीबी की वेबसाइट https://rcplaybold-reg.dnanetworks.in/ पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कैंप में 16 साल से अधिक उम्र के गेंदबाजों को मौका दिया जाएगा। साथ ही गेंदबाज सीएयू सीनियर टीम में शामिल नहीं रहा हो। इसके अलावा जिला और लीग टीम में प्रतिभाग होना चाहिए।

दून स्ट्राइकर्स और फाइन टैलेंट ने दर्ज की जीत

दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित दून टी-25 क्रिकेट लीग में फाइन टैलेंट क्रिकेट क्लब और दून टाइगर्स ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब के मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को पहला मैच फाइन टैलेंट क्रिकेट क्लब और अजबपुर यंगस्टर्स के बीच खेला गया। फाइन टैलेंट ने पहले खेलते हुए निर्धारित 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 159 रन बनाए। टीम के लिए अजय नेगी ने नाबाद 53 व अजीत ने 33 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजबपुर यंगस्टर्स की टीम 11.1 ओवर में कुल 73 रन पर सिमट गई।

दूसरे मैच में दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 21 ओवर में सात विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम के लिए विपिन कश्यप ने सर्वाधिक 74 व शशांक ने 49 रन बनाए। जवाब में नेवर माइंड क्रिकेट क्लब की टीम 17.5 ओवर में 156 रन ही बना सकी। टीम के लिए दानिश ने 39 व मनीष ने 24 रन बनाए। दून स्ट्राइकर्स के लिए दीपक व विपिन ने तीन-तीन विकेट झटके।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img