03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: राज्य के सभी कारागारों में लगेंगे फुल बाडी स्कैनर

Spread the love
  • हर आने-जाने वाले की नई मशीन से होगी जांंच, जेलों से क्राइम करवाने वाले शातिरों के मंसूबे होंगे ध्वस्त

एफएनएन, देहरादून:उत्तराखंड की जेलों में जल्द फुल बॉडी स्कैनर लगाने की योजना पर काम चल रहा है। जेल आईजी एपी अंशुमान ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर मुहर लगी तो जेलों में बंदियों से मिलने आने वालों की तलाशी नए फुल बॉडी स्कैनर से होगी।

सूबे की जेलों में कई बड़े अपराधी सजा काट कर रहे हैं। अक्सर इन अपराधियों की ओर से मोबाइल चलाने और अन्य प्रतिबंधित सामग्री जेल में मंगवाने की शिकायतें मिलती रहती हैं। अब जेल प्रशासन इन अनियमितताओं पर लगाम लगाने की तैयारी में जुट गया है।

प्रतिबंधित सामग्री कैदियों तक पहुंचने पर लगेगी रोक

नशे का सामान, मोबाइल जैसे प्रतिबंधित सामग्री तक कैदियों की पहुंच रोकने के लिए सूबे की जेलों में फुल बॉडी स्कैनर लगाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इसके जरिये नशीले पदार्थों, मोबाइल, नकदी जैसी प्रतिबंधित सामग्री शरीर में छुपाकर कैदियों तक पहुंचाने वाले परिचितों की पोल खुल जाएगी। उम्मीद है कि नए साल में इस योजना को धरातल पर उतरकर जेलों में बॉडी स्कैनर लगना शुरू हो जाएगा।

सामान्य तलाशी में नहीं पकड़ में आते क्रिमिनल्स

जेल में बंदियों और कैदियों से मिलने आने वालों की गेट पर सामान्य तलाशी ली जाती है, लेकिन कई लोग इसके बावजूद प्रतिबंधित सामग्री जेल के अंदर ले जाते हैं। सामान्य तलाशी में ये पकड़ में नहीं आ पाते हैं। इन्हीं पर रोक लगाने के लिए बॉडी स्कैनर लगाने की योजना है।

लेकिन जैमर, मेटल डिटेक्टर लगाने का काम ठंडे बस्ते में

सूबे की कई जेलों में जैमर और मेटल डिटेक्टर लगना प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक ये योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। इसके चलते जेलों में मोबाइल चलाने और प्रतिबंधित सामग्री मिलने की आए दिन शिकायतें आती रहती हैं।

 

नए सिस्टम से जेलों मेंं थमेगी प्रतिबंधित सामग्री की इंट्री

प्रदेश की जेलों में बॉडी स्कैनर लगाने की योजना है। इसके लिए शासन को बजट का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इस पर मुहर लगते ही जेलों में बॉडी स्कैनर लगाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। बॉडी स्कैनर लगने से बंदी रक्षकों का काम आसान हो जाएगा। संदिग्ध वस्तुओं के अंदर जाने पर भी रोक लगेगी।
एपी अंशुमान, आईजी जेल

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img