03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राजस्थान में 31 दिसम्बर को रहेगा रात का कर्फ्यू

Spread the love

एफएनएन, जयपुर : कोरोना महामारी के खतरे के मद्देनजर राजस्थान सरकार सतर्क हो गई है। नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रमों से वायरस के फैलने का खतरा है। ऐसे में राज्य सरकार ने इन कार्यक्रमों पर रोक लगाते हुए, प्रदेश के जिन भी शहरों की आबादी एक लाख से अधिक है, वहां 31 दिसंबर से एक जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है।
राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, नाइट कर्फ्यू 31 दिसंबर रात आठ बजे लेकर एक जनवरी की सुबह के छह बजे तक जारी रहेगा। सरकार के निर्णय के मुताबिक, जिन भी शहरों की आबादी एक लाख से अधिक होगी, वहां नाइट कर्फ्यू लागू होगा। सरकार के इस फैसले से राजधानी जयपुर समेत जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक आदि शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू होगा। गौरतलब है कि राजस्थान के कई प्रमुख पर्यटक शहरों में बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए आते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका अधिक हो गई है। वहीं, कई होटलों में लोगों ने पहले से ही बुकिंग की हुई है, लेकिन सरका के निर्णय के चलते होटलों की बुकिंग रद्द हो सकती है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img