03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Google pay पर पेमेंट लेकर कोरियर से पिथौरागढ़ भेजता था स्मैक

पिथौरागढ़ पुलिस की एंटी ड्रग ड्राइव टीम ने मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

एफएनएन,पिथौरागढ़:पिथौरागढ़ पुुलिस ने स्मैक सप्लाई करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह शातिर स्मैक तस्कर गूगल पे से स्मैक की पेमेंट लेकर टैक्सी के माध्यम से स्मैक डिलीवर करता था ताकि किसी को इसकी भनक तक न लगे।लेकिन पिथौरागढ़ पुलिस ने इस शातिर स्मैक तस्कर  को मुुरादाबाद से गिरफ्तार कर उसके सारे राज खोल दिए।

दरअसल पुलिस द्वारा टनकपुर चंपावत के रहने वाले स्मैक तस्कर मनोज कुमार उर्फ रोशन को गिरफ्तार किया था जिसके बाद पंकज उर्फ कल्लू नाम के स्मैक तस्कर को भी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

तस्करों से पूछताछ पर पता चला कि इनको नई बस्ती इंदिरानगर हल्द्वानी का रहने वाला राजा कुरैशी अवैध रूप से स्मैक सप्लाई करता है जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
एसपी प्रीति प्रदर्शनी के निर्देश पर एसओजी की टीम लगातार इसकी तलाश कर रही थी। सुराग पता करते हुए आखिरकार इस शातिर तस्कर को पिथौरागढ़ पुलिस ने मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजा कुरैशी ने बताया कि वह इन तस्करों को स्मैक सप्लाई करता था और पैसों का भुगतान गूगल पे या अपने अकाउंट में करवा कर अवैध स्मैक को कोरियर या पिथौरागढ़ आने वाले टैक्सी के माध्यमों से भेज देता था, ताकि किसी को इसकी जानकारी ना मिल सके। फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img