उत्तराखंड: विधानसभा का शीत सत्र आज से, हंगामे के आसार

  • नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कांग्रेस विधायकों से की वर्चुअल प्लेटफार्म पर बात
  • पहले दिन ही विधानसभा का घेराव कर सकते हैं कांग्रेस के युवा-छात्र संगठन

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड में तीन दिन के विधानसभा सत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच खींचतान के साथ ही हंगामें के आसार हैं। कांग्रेस विधायकों से वर्चुअल प्लेटफार्म पर सीधे बात करने के बाद नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने इसके साफ संकेत दिए।

नेता प्रतिपक्ष डा. हृदयेश ने कहा  कि विपक्ष सरकार से शीतकालीन सत्र की अवधि बढ़ाने की भी मांग करेगा। विधायकों के अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के अलावा भी विधायकों के समक्ष दीगर तमाम महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिन पर वे सदन का ध्यान जरूर खींचना चाहेंगे। उधर, सरकार अनुपूरक बजट पास करवाने तक ही सत्र को सीमित करने की कोशिश में हैं। विपक्ष की ओर से कार्यस्थगन के प्रस्ताव भी लाए जाएंगे और जरूरी मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी भी की जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बहुत सारे मुद्दे हैं जिनपर सरकार को जवाब देना होगा। बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे तो हैं ही। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के स्टिंग से जुड़े़ मामले, श्रम विभाग में अनियमितताएं जैसे मामले भी हैं जिन पर स्थिति स्पष्ट करने से सरकार लगातार बचती रही है।

ऐसा नहीं है कि यह हंगामा सिर्फ विधानसभा के अंदर ही होगा। विधानसभा के बाहर भी कांग्रेस अपने युवा संगठन और छात्र संगठन के बल पर गरजेगी। दोनों ही संगठनों ने महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर विधानसभा के घेराव का भी ऐलान किया है। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी 21 दिसंबर को देहरादून में मौजूद रहेंगे। जाहिर है कि प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी के कारण पीसीसी भी सक्रिय रहेगी।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img