03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुरः आंदोलित किसानों का देवरिया टोल प्लाजा पर कब्जा, फ्री किया

Spread the love
  • सभा में वक्ताओं ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, दर्जन भर बड़े पूंजीपतियों से मिलीभगत का इल्जाम लगाया

एफएनएन, रुद्रपुरः केंद्र सरकार के कृषि बिलों के खिलाफ आंदोलित किसानों ने शनिवार को एनएच 74 पर किच्छा-रुद्रपुर के बीच स्थित देवरिया टोल प्लाजा पर कब्जा कर उसे वाहन चालकों के लिए फ्री कर दिया। वाहन चालक बगैर टोल टैक्स चुकाए ही टोल प्लाजा से निकलते रहे।

देवरिया टोल प्लाजा पर किसानों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ किसान नेता और दर्जा राज्यमंत्री रहे  डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि  मोदी द्वारा किसानों पर तीन काले कानून थोपे गए हैं। देश के 64 करोड़ अन्नदाताओं के हित में उन्हें फौरन वापस लेना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए डा. उपाध्याय ने कहा कि बहुत उम्मीदों से आपको देश के अन्नदाताओं ने प्रधानमंत्री बनाया था। आपने भी2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने और महंगाई घटाकर अच्छे दिन लाने के उन्हें खूब सब्जबाग दिखाए थे लेकिन अब दर्जन भर चहेते पूंजीपतियों के हितों को साधने के लिए तीन काले कृषि बिल उन पर थोप दिए हैं।

किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि किसान हित में सरकार को ये तीनों काले कानून वापस लेने ही पड़ेंगे। टोल प्लाजा पर कब्जा कर उसे फ्री करवाने वालों में किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष जितेंद्र संधू, राजेंद्र सिंह, हरीश पनेरु, गुड्डू तिवारी, सलमानी, अरुण तनेजा, मेजर सिंह, अशोक जगरूप सिंह गिल, कुलदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, देवेंद्र सिंह , गुरदेव सिंह, शम्मी कामरा, विनोद कोरंगा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंग्रेज सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img