03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

योगी सरकार का बड़ा फैसला, बीच में नौकरी छोड़ी तो 1 करोड़ का जुर्माना भरेंगे डाक्टर

Spread the love

हाइलाइट्स:

  • उत्तर प्रदेश के डॉक्टरों को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया
  • पीजी कर चुके डॉक्टरों को न्यूनतम 10 साल तक सरकारी अस्पताल में सेवाएं देनी ही होंगी
  • अगर कोई डाक्टर बीच में नौकरी छोड़ेगा तो उसे भरना होगा करोड़ रुपये जुर्माना

एफएनएन, लखनऊः उत्तर प्रदेश की महंत योगी आदित्यनाथ सरकार ने डॉक्टरों को लेकर बहुत बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब पीजी कर चुके  डॉक्टरों को कम से कम 10 साल तक सरकारी अस्पताल में अनिवार्य रूप से सेवाएं देनी ही होंगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने सरकार के फैसले के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अगर कोई डाक्टर बीच में नौकरी छोड़ेगा तो उसे एक करोड़ रुपये के जुर्माना यूपी सरकार के कोष में जमा कराना पड़ेगा।

पीजी कोर्स बीच में छोड़ा तो तीन साल के लिए होंगे डिबार

साफ किया कि अगर कोई डॉक्टर पीजी कोर्स बीच में ही छोड़ देगा तो उसे अगले तीन साल के लिए कोर्स से डिबार कर दिया जाएगा। इन तीन साल की अवधि में ऐसे डाक्टर दोबारा उक्त कोर्स में दाखिला नहीं ले सकेंगे।

सीनियर रेजिडेंसी में रुकने पर भी रोक

योगी सरकार के फैसले में यह भी कहा गया है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद चिकित्साधिकारी को तुरंत नौकरी ज्वाइन करनी होगी। इसके अलावा पीजी करने के बाद सरकारी डॉक्टरों के सीनियर रेजिडेंसी में रुकने पर भी रोक लगा दी गई है। नए नियम में कहा गया है कि विभाग की ओर से इस संबंध में ऐसे डाक्टरों को कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी)  जारी नहीं किया जाएगा।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img