03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डीएम से मिले रुद्रपुर के व्यापारी, काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण पर रोक लगाने पर दिया जोर

Spread the love

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)ः  रुद्रपुर शहर में काशीपुर बाईपास पर सड़क के चौड़ीकरण से कारोबार चौपट होने लगा है। शहर के दर्जनों व्यापारियों ने शुक्रवार को विधायक राजकुमार ठुकराल और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा के संयुक्त नेतृत्व में डीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कहा गया है कि काशीपुर बाईपास पर सड़क का चौड़ीकरण या तो व्यापारियों द्वारा दिए गए डिजाइन से कराया जाए या नगर निगम द्वारा व्यापक हित में चौड़ीकरण कार्य पर रोक लगा दी जाए। उन्होंने चौड़ीकरण ज्यादा जरूरी होने पर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अन्यत्र शिफ्ट कराने का भी ज्ञापन में पुरजोर आग्रह किया है। ज्ञापन देने वालों में संजय जुनेजा, सुशील गाबा, अभिषेक शुक्ला, संदीप चीमा आदि व्यापारी नेता भी शामिल रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img