03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया शुरू होने से पहले मतदाता सूची को अस्थायी रूप से फ्रीज कर दिया है। अब 15 सितंबर तक न तो नए वोटर जोड़े जा सकेंगे और न ही किसी नाम को हटाया या संशोधित किया जा सकेगा।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, राज्य में SIR अभियान 29 मई से शुरू होगा। इससे पहले प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे किए जा चुके हैं, जबकि जिला स्तर पर प्रशिक्षण सात जून तक जारी रहेंगे। इसके बाद 8 जून से 7 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और गणना प्रपत्र भरवाएंगे।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि SIR प्रक्रिया पूरी होने तक मतदाता सूची “रीड ओनली मोड” में रहेगी। यानी ऑनलाइन पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन ऐप या NVSP के जरिए किए गए फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई नहीं होगी।

इन सेवाओं पर रहेगा असर

  • नए वोटर का नाम सूची में तुरंत नहीं जुड़ पाएगा
  • नाम कटवाने और संशोधन की प्रक्रिया रुकी रहेगी
  • नए वोटर आईडी कार्ड की प्रिंटिंग और डिलीवरी अस्थायी रूप से बंद रहेगी
  • विधानसभा क्षेत्र या पते में बदलाव की प्रक्रिया भी प्रभावित रहेगी
  • बीएलओ और ईआरओ सामान्य तरीके से आवेदन निपटारा नहीं कर पाएंगे

हालांकि, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी और सभी लंबित आवेदनों पर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी होने की संभावना है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img