03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार शनिवार को सीमांत जनपद उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों और सीमावर्ती क्षेत्रों के पोलिंग बूथों का जायजा लेने का कार्यक्रम तय किया। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क नजर आया।

झाला हैलीपैड पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एडीएम मुक्ता मिश्र ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त हर्षिल के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, ज्ञानेश कुमार भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे चुनावी व्यवस्थाओं, मतदाता सुविधाओं और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का यह दौरा सीमांत क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया को और अधिक मजबूत एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हर्षिल निरीक्षण के बाद उनका गंगोत्री धाम जाने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, दौरे के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Hot this week

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Topics

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img