03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rudrapur 3 School Girls Missing, स्कूल छुट्टी के बाद नहीं लौटीं घर

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur 3 School Girls Missing ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से तीन स्कूली छात्राओं के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों बच्चियां बिना किसी को बताए कहीं चली गईं और देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, राजा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी अपनी दो सहेलियों के साथ 22 मई की सुबह स्कूल गई थी। तीनों छात्राएं ट्रांजिट कैंप स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्राएं हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी सुबह करीब 11 बजे हुई, लेकिन इसके बाद तीनों छात्राएं रहस्यमयी ढंग से गायब हो गईं।

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में बच्चियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोग ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

लापता छात्राओं की उम्र 11 से 14 वर्ष के बीच बताई जा रही है। तीनों छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में थीं, जिसमें लाल और क्रीम रंग की चेक शर्ट और क्रीम रंग की पैंट शामिल है।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक महेश कांडपाल के अनुसार, आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित स्थानों पर पुलिस टीमें भेजी गई हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को सूचित करें।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img