03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम चकोन स्थित महावीर गंगाडी के पिरूल प्लांट में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग सुबह करीब 3:30 बजे लगी और कुछ ही देर में पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक प्लांट में लगी मशीनें, बड़ी मात्रा में रखा पिरूल पाउडर और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार प्लांट संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आग आसपास के क्षेत्रों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट और ज्वलनशील सामग्री के चलते आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसांई ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर टीम को मौके पर भेजा गया था। उनकी त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img